विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़– नगर थाना क्षेत्र के तलवाडागा गांव में चार मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कांड का उदभेदन कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुदु मंडल और कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। खुदु मंडल के पिता का नाम स्वर्गीय योधमन मंडल है,जबकि कृष्णा मिश्रा के पिता का नाम राजीव मिश्रा है। दोनों मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहिरग्राम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

चार मार्च को हुई थी घटना—
पुलिस के मुताबिक,चार मार्च 2026 को तलवाडागा गांव में देवराज सरकार उर्फ नेमुआ सरकार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मेघनाथ सरकार के आवेदन के आधार पर पांच मार्च को पाकुड़ नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी—
घटना की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने मामले के जल्द खुलासे के लिए एसडीपीओ दयानन्द आज़ाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। एसआईटी की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
चार वाहन भी पुलिस ने किए बरामद–
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए चार वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, हीरो ग्लैमर,हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक हुंडई कार शामिल है। पुलिस इन वाहनों की भी जांच कर रही है की आखिर इतने महंगे महंगे वाहन का श्रोत किया हैं. कहीं अपराध की दुनिया से काली कमाई के रूपये से तो नहीं खरीदी गई हैं.
धराये आरोपियों का रहा हैं आपराधिक इतिहास—
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी खुदु मंडल के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पाकुड़ नगर थाना में 2025 में हथियार और मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 में भी मारपीट और धमकी देने का एक मामला दर्ज किया गया था।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी–
पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
पाकुड़ में जमीन दलाली का धंधा जोरों—
जानकारों की माने तो पाकुड़ शहर में इन दिनों जमीन दलाली का धंधा बहुत ही जोर शोर से चल रहा हैं. हर एक चौक चौराहे पर जमीन दलाल देखने को मिल जायेंगे. जिस कारण हाल के दिनों में जमीन से जुड़े कई मामले देखने को मिले यहाँ हैं. यहाँ तक की गोली कांड की भी घटना हो चुकी हैं. जमीन दलाल ग्राहकों को एन केन प्रकारेन उलझने का काम करते हैं. जिस कराना जमीनी विवाद हाल के दिनों उलझता जा रहा हैं. प्रत्येक दिन थानो में जमीन से जुड़े मामले आते रहते हैं. जमीन के धंधे में अंचल कार्यालय के कुछ कर्मी भी जुड़े होने की बात सामने आ रही हैं. विवादित जमीन को पैसे के बाल सुलझाने का दावा भी किया जाता हैं. बहरहाल अगर समय रहते जमीन मफियाओं को अगर सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो आने वाला कल पाकुड़ शहर एक बार फिर खुनी संघर्ष से इंकार नहीं किया जा सकता.
छापेमारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल–
इस कार्रवाई में नगर थानेदार अनिल कुमार गुप्ता, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक, तकनीकी शाखा के आरक्षी सूरज मुर्मू और नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

