Homeपाकुड़आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन
Maqsood Alam
(News Head)

आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन

खामोशी से मेहनत करो और सफलता को शोर मचाने दो"

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़: शहर के अंबेडकर चौक, मेन रोड स्थित आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़, नयन कुमार, डी.एस.ई., पाकुड़, राहुल कुमार, डी.एस.ओ., पाकुड़, डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती, प्राचार्य, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पाकुड़ उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। बाद में सभी अतिथि गण को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया
वही मुख्य अतिथि अनिता पूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पुस्तकालय और कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करेगा। एवं आज के समय का यह डिमांड है सही शिक्षा सही दिशा की ओर ले जाता हैकार्यक्रम में रूपेश कुमार लाइब्रेरी इचार्ज दुर्गेश चौधरी, करण ठाकुर, गौरव कुमार, दीपांकर, राजीव कुमार एवं कई शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments