Homeपाकुड़राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 186 करोड़ की लागत से 63 सड़कें और...
Maqsood Alam
(News Head)

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 186 करोड़ की लागत से 63 सड़कें और 35 पुलों के निर्माण की स्वीकृति

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आखिरकार राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद विजय हांसदा का प्रयास रंग लाया। केंद्र सरकार ने राजमहल क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं की स्वीकृति दी है। इस विषय पर सांसद विजय हांसदा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान राजमहल लोकसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़ी लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। मिली जानकारी के मुताबिक सांसद विजय हांसदा के प्रयास से भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम जनमन बैच टू एवं थ्री 2025-26 के तहत राजमहल संसदीय क्षेत्र में लगभग 186 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 63 सड़कों और 35 पुलों का निर्माण होगा। अगर सड़कों की बात करें तो 63 सड़कों को मिलाकर लगभग 129 किलोमीटर सड़क के जाल बिछाए जाएंगे। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से राजमहल क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत बनेगी। इधर सांसद विजय हांसदा के प्रयासों की सराहना के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार जताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments