Homeपाकुड़कोटालपोखर के अरुण साहा को रेलवे में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान
Maqsood Alam
(News Head)

कोटालपोखर के अरुण साहा को रेलवे में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान

अरुण साहा को मिला ‘रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार’

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर-पूर्व रेलवे द्वारा कोटालपोखर के रहने वाले अरुण साहा को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए ‘रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार’ से नवाजा गया है। यह सम्मान कोलकाता में आयोजित एक विशेष समारोह में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया।अरुण साहा, जो वर्तमान में परिवहन निरीक्षक के रूप में रामपुरहाट–गुमानी सेक्शन में कार्यरत हैं. रेलवे संचालन,सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा और दक्षता के साथ करते हुए रामपुरहाट-मुरारोई तीसरी लाइन के एन.आई. कार्य तथा पाकुड़ स्टेशन के एन.आई. कार्य को सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके प्रयासों से रेलवे आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिली है,वहीं यातायात संचालन भी अधिक सुचारु और प्रभावी हुआ है।अरुण ने स्टेशन की कार्यप्रणाली में सुधार लाने,स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने तथा अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया, जिससे कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक ऑडियो-वीडियो माध्यमों, प्रेरणादायक उदाहरणों और नवाचारपूर्ण तरीकों का उपयोग किया, जिससे कर्मचारियों के कौशल, जागरूकता और मनोबल में वृद्धि हुई। उनके नेतृत्व में टीम भावना भी मजबूत हुई है।साहा ने सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने, शंटिंग कार्यों की दक्षता बढ़ाने तथा रेलवे नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी पहल कीं, जिससे कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूती मिली।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उन्हें डीआरएम पुरस्कार, सेफ्टी कैश अवार्ड एवं पी.सी.ओ.एम. पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह विशिष्ट पुरस्कार पूर्व रेलवे के चारों मंडलों -हावड़ा, मालदा, आसनसोल एवं सियालदह -के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रदान किया जाता है।पूर्व रेलवे ने इस उपलब्धि पर अरुण साहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments