Homeपाकुड़वार्ड पंद्रह में डीप बोरिंग का काम शुरू, लोगों में दिखी ख़ुशी
Maqsood Alam
(News Head)

वार्ड पंद्रह में डीप बोरिंग का काम शुरू, लोगों में दिखी ख़ुशी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक के बाद वार्ड पार्षद अपने अपने क्षेत्र में रेस हो गए हैं.क्यूंकि शहर की जनता तुरंत बदलाव चाहते हैं।अगर पार्षद पहले 6-12 महीने में अच्छे काम नहीं दिखाते,तो अगले चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाती है। ज्यादातर जगहों पर पार्षदों को वार्ड डेवलपमेंट फंड मिलता है.इसी कड़ी में वार्ड-15 अंर्तगत श्याम नगर मुहल्ले में दुर्गा मंदिर के समीप पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, पाकुड द्वारा प्रस्तावित डीप बोरिंग का शुभारंभ किया गया.उक्त वार्ड पार्षद 15 चंचल सिंह के द्वारा विधिवत पूजा कर शुभारम्भ किया गया,जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष शबरी पाल,उपाध्यक्ष राणा ओझा और मुहल्ले के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।इधर विकास कार्य के शुरू होने पर आमलोगों में ख़ुशी देखी जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments