Homeपाकुड़रामनवमी को ले किया फ्लैग मार्च
Maqsood Alam
(News Head)

रामनवमी को ले किया फ्लैग मार्च

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों से गुजरते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।साथ ही आमजनों से पर्व के दौरान शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments