Homeपाकुड़पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी चौबीस घंटे में...
Maqsood Alam
(News Head)

पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी चौबीस घंटे में गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम गांदुपरता निवासी 22 वर्षीय महिला बैदी पहाड़िन की उसके ही पति के द्वारा बेरहमी से पत्थर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना में 9 अप्रैल 2026 को धारा 103 (1)/238 बीएनएस के अंतर्गत कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त आरोपी बेसगा पहाड़िया (उम्र लगभग 23 वर्ष), पिता- सीता पहाड़िया, निवासी ग्राम पाडरकोला, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा हुआ पत्थर तथा घटना के समय आरोपी के द्वारा पहना गया खून से सना शर्ट बरामद किया है। पुलिस की छापामारी दल में लिट्टीपाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments