Homeपाकुड़पश्चिम बंगाल चुनाव को ले ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए तनवीर आलम, उदय...
Maqsood Alam
(News Head)

पश्चिम बंगाल चुनाव को ले ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए तनवीर आलम, उदय लखमानी व नलिन मिश्रा

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस नेतृत्व ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें प्रमुख चेहरा झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम एवं उदय लखमानी तथा सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा शामिल है। इन्हें कांग्रेस नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने इन पर भरोसा जताने का काम किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एआईसीसी के महासचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी के द्वारा फरक्का के लिए तनवीर आलम, रघुनाथगंज के लिए उदय लखमानी एवं जंगीपुर के नलिन मिश्रा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इधर आब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम एवं उदय लखमानी तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है, इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।

पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास रहेगा। एआईसीसी के महासचिव सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुर्शिदाबाद जिला के एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का खास तौर पर आभार जताया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments