Homeपाकुड़अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट में पाकुड़ की लगातार तीसरी हार, धनबाद का जलवा...
Maqsood Alam
(News Head)

अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट में पाकुड़ की लगातार तीसरी हार, धनबाद का जलवा बरकरार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पाकुड़ को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। पाकुड़ टीम धनबाद और रांची के बाद लोहरदगा से भी हार गई। पाकुड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 37 रनों के कुल योग पर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें 17 रन अतिरिक्त के रूप में था। जिसमें 15 रन वाइड, 1 रन नो बॉल और एक रन बाई के रूप में मिला। पाकुड़ टीम की खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सिर्फ 13.1 ओवर ही टिक पाई। इधर लोहरदगा की टीम ने 4.1 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह लोहरदगा ने पाकुड़ को 9 विकेट से हरा दिया। लोहरदगा टीम की ओर से इशिका भगत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में 11 रन दिए और 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इशिका भगत ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 17 गेंद में 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इशिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इशिका के साथ वैष्णवी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 8 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रही। उधर धनबाद और रांची के बीच का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसमें धनबाद ने 7 रन से जीत दर्ज कराई। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाए। इसके जवाब में रांची की टीम 20 ओवर खेल कर 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई। धनबाद टीम की ओर से कुमारी खुशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 61 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं बबली कुमारी ने अच्छा साथ दिया और 31 गेंद में 22 रन बनाया। इधर रांची टीम की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज प्रियांश्री कुमारी ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाई। उनके साथ सृष्टि इंधर ने भी 20 रनों का योगदान दिया। वहीं कुमारी खुशी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। बता दें कि जेएससीए के द्वारा संचालित इस टूर्नामेंट के बी ग्रुप के मैचों का आयोजन पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की देख-रेख में हो रहा है। एसोसिएशन के सचिव प्रणय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह एवं रानू सिंह सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments