विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता रणधीर सिंह ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर गुरुवार को राजबाड़ी में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से विपक्षी दलों, विशेषकर जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां महिला आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि ये दल सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने संसद में इस बिल को गिराने का काम किया, जो महिलाओं के हक का अपमान है। इस बिल को लेकर 25 अप्रैल को रांची में महिलाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नहीं चाहते है कि बिल पास हो और महिलाओं को उसका लाभ मिले। इसका परिणाम आने वाला लोकसभा चुनाव में दिखेगा। इंडिया गठबंधन की देश विरोधी चेहरा, नारी विरोधी चेहरा, महिला विरोधी चेहरा सामने आ गई है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष का आरोप निराधार है। राज्य की स्थिति बहुत ही खराब है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को ही ईलाज की जरूरत है। उसका ईलाज झारखंड के किसी भी अस्पताल में नहीं हो सकता है। उसका ईलाज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के नाम पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों को ईलाज कराने के लिए समय पर चिकित्सक नहीं मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन


