विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-सदर ब्लॉक के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत पत्थर चल्ली में डीएमएफटी मद से लाखों रूपये का चेक डेम बनाया गया हैं. बनाए गए चेक डैम निर्माण में भारी अनियमितता और नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं।बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य बिना निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं का पालन किए ही करा दिया गया। हैरत की बात यह है कि निर्माण स्थल पर सूचना पट्ट तक नहीं लगाया गया, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन,एजेंसी और कार्य अवधि जैसी जानकारियां सार्वजनिक नहीं हो सकीं।ग्रामीणों का आरोप है कि चेक डैम निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया और मानकों की अनदेखी कर राशि की बंदरबांट की जा रही हैं।निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री और तकनीकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पारदर्शिता और निगरानी के लाखों रुपये खर्च कर दिए गए,लेकिन कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना में न तो नियमों का पालन हुआ और न ही स्थल पर आवश्यक सूचना पट लगाया गया,जो सरकारी योजनाओं में अनिवार्य माना जाता है। इससे पूरे निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा मरा हुआ बोल्डर लगा दिया गया और ऊपर प्लास्टर कर दिया गया.
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीणों की क्या हैं मांगे…
स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने,निर्माण की तकनीकी जांच करवाने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच हुई तो योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हो सकती है।
चेक डैम निर्माण की तकनीकी जांच हो,
योजना राशि और प्राक्कलन की जानकारी सार्वजनिक किया जाए,
सूचना पट्ट नहीं लगाने की जांच हो,घटिया निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई हो,सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए,
ग्रामीणों का कहना है कि विकास योजनाओं में अनियमितता पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को गंभीर पहल करनी चाहिए।

