विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई। झालसा के निर्देश पर निकाली गई प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता, पैरा लीगल वालेंटियर, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी व्यवहार न्यायालय परिसर से निकाली गई और शहर के भगतपाड़ा, हाटपाड़ा, बिरसा मुंडा चौक होते हुए डॉ भीम राव अंबेडकर चौक तक गई। यहां से वापस व्यवहार न्यायालय पहुंच कर प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के अलावा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो,
विज्ञापन

विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के सचिव दीपक ओझा, डीएसपी जितेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रशानिक अधिकारी, डीसीपीयू व्यास ठाकुर, एसडीपीओ दयानंद आजाद, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस के सहायक अजफर हुसैन विश्वास, गंगाराम टुडू पैनल अधिवक्ता, मिडियटर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, स्थाई लोक अदालत के सदस्य, डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर पीसीआई मो. अनीश, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल हुए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत कानून से वंचित एवं योग्य व्यक्ति तक पहुंच कर आगामी 90 दिनों तक नुक्कड़ नाटक एवं शिविर आयोजित कर कानून की जानकारी दी जाएगी। जिसमें पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के कर्मी, पुलिस अधिकारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समाज के वंचित लोगों तक पहुंच कर उन्हें जागरूक करेंगे और समाज के मुख्य धारा से जोड़ेंगे। उन्हें कानूनी जानकारी दी जाएगी और सरकार की योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाल कर बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज जैसी कुप्रथा को रोकने को लेकर घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही योग्य व्यक्ति को न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी जागरूक किया जाएगा। प्राधिकार की सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि आगामी 90 दिनों तक नुक्कड़ नाटक और शिविर के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता के साथ-साथ समाज में हो रहे कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। पोक्सो एक्ट पर घर-घर पहुंच कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


