Homeपाकुड़आईसीएसई बोर्ड: सेंट जोसेफ के 129 छात्र पास, मुख्तादीर जावेद बने टॉपर
Maqsood Alam
(News Head)

आईसीएसई बोर्ड: सेंट जोसेफ के 129 छात्र पास, मुख्तादीर जावेद बने टॉपर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। आईसीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। जिले का एकमात्र आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंट जोसेफ स्कूल का बेहतरीन परिणाम रहा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

दसवीं का एग्जाम देने वाले छात्रों के प्रदर्शन से खुद छात्रों और स्कूल प्रबंधन को भी काफी खुशी होगी।

वहीं छात्रों के अभिभावकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक सेंट जोसेफ स्कूल से 131 छात्रों ने एग्जाम दिया था।

इनमें से 129 छात्रों ने सफलता हासिल किया है। जबकि सिर्फ दो छात्रों को ही असफलता हाथ लगी है। परिणाम के बाद स्कूल की ओर से टॉप टेन छात्रों की सूची जारी की गई है।

जिसके मुताबिक मुख्तादीर जावेद ने 97 फीसदी अंक के साथ टॉप टेन में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं अरहम फाहीम अहमद दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सरीम जमली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतीक सरकार, रौनक कुमार मिश्रा तथा मनीष रंजन संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर रहे। जय कुमार शर्मा ने पांचवा स्थान हासिल किया।

द्वैपायन साह, अक्षत कुमार, भव्य मिश्रा, अबुल कासिम, आयुष कुमार तथा सिनिग्धता मिश्रा संयुक्त रूप से छठे नंबर पर रहे।

मार्शल सोरेन ने सातवां और आर्य भगत ने आठवां स्थान हासिल किया। जबकि श्रेया कुमारी,

रिया कुमारी तथा प्रियांशु सरकार संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर रहे।

वहीं मो. रेहान अली, सुहानी साह तथा मयंक दुबे ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments