विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभा भवन में शनिवार को मातृ दिवस (मदर्स डे) बड़े उत्साह,प्रेम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया,जहां छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य,गीत और हस्तनिर्मित कार्डों के माध्यम से अपनी माताओं को विशेष महसूस कराया।कार्यक्रम में माताओं के लिए खेलों और रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया जो मां बच्चे के अटूट बंधन को समर्पित था। इस विशेष अवसर पर छोटे छोटे बच्चों के माताओं को विद्यालय आमंत्रित किया गया जहां बच्चों ने अपने अपने माताओं के प्रति प्रेम एवं आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विश्वदीप चक्रवर्ती ने मां के परिवार को धुरी बताते हुए कहा कि मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है जो बच्चों को जीवनपर्यप्त सही शिक्षा देती है।वहीं इस कार्यक्रम के मध्य में कविगुरु रवींद्रनाथ की 165 वीं जयंती भी बहुत उल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस विशेष मौके पर बच्चों द्वारा बंगाली नृत्य एवं रवींद्र संगीत का कार्यक्रम सभी के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य के अनुसार रविन्द्र नाथ टैगोर केवल साहित्यकार ही नहीं बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। वे एशिया के पहले व्यक्ति थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हीं के द्वारा रचित राष्ट्र गान जन गण मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


