Homeपाकुड़मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों को मिलेगा चार हजार रुपये प्रतिमाह
Maqsood Alam
(News Head)

मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों को मिलेगा चार हजार रुपये प्रतिमाह

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) कार्यक्रम के तहत अब अठारह वर्ष तक के जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा,पोषण, स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की योजना का लाभ अनाथ,निराश्रित, एकल अभिभावक वाले, दिव्यांग,गंभीर बीमारी से पीड़ित अथवा अत्यंत गरीब परिवार के बच्चों को दिया जाएगा। विभाग द्वारा बच्चों की पहचान कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।व्यास ठाकुर ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को परिवार एवं समाज से जोड़कर सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि पात्र बच्चे इस योजना का लाभ लेने के लिए बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें। योजना शुरू होने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्या मिलेगा सहायता:–

एक परिवार के अधिकतम तीन बच्चों को प्रति बच्चा चार हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा,शिक्षा,पोषण, स्वास्थ्य हेतु उपयोग, प्राथमिकता लड़की को दी जाएगी.परिवार की कुल वार्षिक आय 75000 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए.

क्या क्या दस्तावेज देना होगा

आवासीय प्रमाण- पत्र की छायाप्रति,आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक खाता की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज़ फोटो दो कॉपी,एवं आंगनबाड़ी सेविका की अनुशंसा होना जरुरी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments