Homeपाकुड़पाकुड़ की झिकारहट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया नरगिस सुल्ताना एवं पंचायत सचिव...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ की झिकारहट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया नरगिस सुल्ताना एवं पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तकीर राष्ट्रीय सम्मान से नावाजा जायेगा

:--महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 3 जून 2026 को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिले की सदर ब्लॉक के झिकारहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के तहत सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पंचायत के मुखिया नरगिस सुल्ताना एवं पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तकीर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान आगामी 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।पंचायत के चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसे पूरे पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

महिलाओं के उत्थान और विकास कार्यों की मिली पहचान

बताया जा रहा है कि पंचायत ने महिला सशक्तिकरण,स्वच्छता, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य किया है।स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पंचायत स्तर पर पारदर्शी कार्यशैली अपनाने को लेकर पंचायत की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है।राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत पंचायतों का चयन पूरे देश से किया गया,जिसमें झिकारहट्टी पूर्वी पंचायत ने अपनी अलग पहचान बनाई।

नई दिल्ली में होगा भव्य सम्मान समारोह

केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में देशभर की चयनित पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।पंचायत के मुखिया नरगिस सुल्ताना एवं पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तकीर ने इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत की जनता,ग्रामीणों, महिलाओं एवं टीमवर्क को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों की मेहनत और सहयोग का परिणाम है।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत के चयन होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत आज पूरे देश में पाकुड़ का नाम रोशन हुआ है।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पंचायत विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments