Homeपाकुड़बकरीद को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
Maqsood Alam
(News Head)

बकरीद को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था के सफल संधारण एवं आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम रखने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च सिदो कान्हू मुर्मु पार्क से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक तक निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश देना था।उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उन्होंने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।वहीं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments