Homeपाकुड़गहना चमकाने के नाम पर ठगी,बिहार के शातिर गिरोह का पाकुड़ में...
Maqsood Alam
(News Head)

गहना चमकाने के नाम पर ठगी,बिहार के शातिर गिरोह का पाकुड़ में पर्दाफाश

:--चमकाने के बहाने गायब कर देते थे सोना-चांदी, बिहार के शातिर ठग महेशपुर पुलिस के हत्थे चढ़े

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर सोना-चांदी के गहनों को साफ और चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का महेशपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पुलिस ने बिहार के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले रसायन,नकली उपकरण, मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन तथा एक चांदी की अंगूठी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 31 मई को महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पाड़ा,लखीपुर गांव की महिला संजोना बीबी ने शिकायत दर्ज कराई कि दो युवक मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे और सोना-चांदी साफ करने का दावा किया। आरोपियों ने महिला के सोने की नथुनी और चांदी की अंगूठी लेकर उन्हें एक विशेष पाउडर और प्लास्टिक में पैक कर दिया तथा कुछ समय बाद खोलने की सलाह देकर वहां से निकल गए।जब महिला ने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए। सोने की नथुनी और चांदी की अंगूठी गायब थी। इसके बाद पीड़िता ने महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पहले भी दे चुके हैं वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी महेशपुर थाना क्षेत्र के धमालगढ़ी गांव में इसी तरह की ठगी कर चुके हैं। वहां भी एक महिला को सोना-चांदी साफ करने का झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए थे। उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

सुभाष कुमार (25 वर्ष), जिला भागलपुर,बिहार
सुमित कुमार गुप्ता (32 वर्ष), जिला खगड़िया, बिहार

ठगी का तरीका

यह गिरोह गांवों में महिलाओं को निशाना बनाता था। गहनों को चमकाने के नाम पर रसायनों और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल कर असली गहनों को गायब कर देता था। ग्रामीण महिलाओं का विश्वास जीतना और फिर मौके का फायदा उठाकर फरार हो जाना इनकी कार्यशैली थी।

पुलिस की बड़ी सफलता

महेशपुर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामानों में मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन,केमिकल, पाउडर,पलास्टिक पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण शामिल हैं।

ग्रामीणों के लिए चेतावनी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को घर के कीमती गहने या सामान न सौंपें। गहने साफ करने,चमकाने या किसी अन्य बहाने से घर आने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments