Homeपाकुड़झारखंड प्रीमियर लीग के लिए सिंटू कुमार यादव का चयन, कोयलांचल सुपर...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड प्रीमियर लीग के लिए सिंटू कुमार यादव का चयन, कोयलांचल सुपर किंग्स ने 55 हजार में खरीदा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव के नाम की गूंज राज्य के बड़े-बड़े टूर्नामेंट में भी सुनाई पड़ने लगी है। इस होनहार क्रिकेटर का नाम अब झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 में जुड़ गया है। आगामी 10 जून से रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित होने वाले झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में सिंटू कुमार यादव कोयलांचल सुपर किंग्स टीम से खेलेंगे। कोयलांचल सुपर किंग्स के फ्रेंचाइजी ने सिंटू कुमार यादव को 55 हजार से खरीदा है। गत 30 मई को जमशेदपुर में 6 टीमों के लिए नीलामी के माध्यम से 151 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इन्हीं में सिंटू कुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया। कोयलांचल सुपर किंग्स के लिए सिंटू कुमार यादव को खरीदा गया है। इस टूर्नामेंट में छोटा नागपुर रॉयल्स, धनबाद डायमंड, जमशेदपुर स्टीलर्स, रांची टाइटंस, संथाल स्ट्राइकर और कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम शामिल है। इस संबंध में सिंटू कुमार यादव के कोच रहे गणपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड प्रीमियर लीग के लिए पाकुड़ जिले से पांच क्रिकेटरों के नाम दिए गए थे। इनमें से फ्रेंचाइजी ने सिंटू कुमार यादव को खरीदा है। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट प्रेमियों और पाकुड़ वासियों के लिए गर्व की बात है। पाकुड़ क्रिकेट के लिए सिंटू कुमार यादव ने इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब पाकुड़ का कोई क्रिकेटर झारखंड के इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। यह टूर्नामेंट डे नाइट आयोजित होना है। इसका सीधा प्रसारण जिओ हॉटस्टार में देखा जा सकता है। इधर झारखंड प्रीमियर लीग के लिए सिंटू कुमार यादव के चयन से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरा जिला वासी गर्व महसूस कर रहे हैं। पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सिंटू कुमार यादव को शुभकामनाएं दी है। एसोसिएशन के सचिव प्रणय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, लेखाकार रणवीर सिंह, पूर्व सचिव वीरेंद्र पाठक आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments