Homeपाकुड़विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Maqsood Alam
(News Head)

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

सामचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सभागार, में जिला प्रशासन एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था।कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अरविन्द लाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। बच्चों को शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि बाल श्रम में संलिप्त बच्चों के नियोजन और उनसे कार्य कराने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में रेलवे पुलिस पदाधिकारी,किशोर न्याय बोर्ड,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर,चाइल्ड हेल्पलाइन,श्रम विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने बाल श्रम निषेध कानून, बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने बाल श्रम के कारणों, दुष्परिणामों और इसके उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला।वहीं श्रम विभाग के अधिकारियों ने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की जानकारी देते हुए कानून के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई से अवगत कराया।कार्यशाला के दौरान बाल श्रम उन्मूलन पर आधारित एक लघु वीडियो का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बाल श्रम निषेध शपथ ली तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।समापन अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं,बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि समाज जागरूक होगा तो बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सकेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments