Homeपाकुड़शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में...
Maqsood Alam
(News Head)

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में मांगी दुआं

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हिरणपुर के मस्जिद में दुआ मांगी गई। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को दुआओं में याद किया। उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कई दिनों से उनका इलाज चल रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उनके जल्द स्वास्थ्य होकर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। इधर हिरणपुर मस्जिद में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने दुआएं मांगी। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआं करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा, अस्मिता और संघर्ष की अमिट पहचान हैं। उनका स्नेह, संघर्षशील जीवन और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हो और पुनः हम सबको अपने अनुभव व आशीर्वाद से मार्गदर्शित करें।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments