Homeपाकुड़मैट्रिक के बाद इंटर में भी पाकुड़ का जलवा,राज्य में साइंस में...
Maqsood Alam
(News Head)

मैट्रिक के बाद इंटर में भी पाकुड़ का जलवा,राज्य में साइंस में 17 वां तो कॉमर्स में 5 वां रैंक

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। इंटरमीडिएट के तीनों विषयों के परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। मैट्रिक में परचम लहराने के बाद इंटर में भी पाकुड़ जिला का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बारहवीं के छात्रों ने अब तक का सबसे बेहतर परिणाम पाने में सफलता पाई है। पिछले दो वर्षो की बात करें तो साल 2023 और 2024 में साइंस विषय में पाकुड़ का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहा। इस साल 2025 में लंबी छलांग के साथ साइंस के परीक्षा परिणाम में 28 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। पहली बार 76 फीसदी से भी ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस दृष्टिकोण से साइंस में पूरे झारखंड में साल 2023 में पाकुड़ 24 वें स्थान पर था। इसके बाद 2024 में 22 वां स्थान हासिल किया। इस साल 2025 में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टॉप 17 पायदान पर पहुंच गया है। वहीं अगर कॉमर्स की बात करें तो पाकुड़ जिला ने इतिहास रचने का काम किया है। इस साल छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में पाकुड़ को टॉप फाइव में पहुंचा दिया है।इस साल 2025 में साइंस में 1025 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके विरुद्ध 76.2 फीसदी रिजल्ट के साथ 779 छात्रों ने सफलता हासिल की है। जबकि पिछले साल 2024 में महज 49.86 फीसदी परिणाम के साथ 1113 छात्रों में से 555 छात्रों ने ही सफलता हासिल की थी। उस साल पाकुड़ का साइंस में पूरे जिले में 22 वां रैंक था। पिछले 3 सालों में साइंस में यह बेहद ही निराशाजनक परिणाम था। वहीं साल 2023 में 48.32 फीसदी के हिसाब से साइंस के 805 छात्रों में से 389 छात्रों को ही सफलता मिली थी। उस साल पाकुड़ पूरे झारखंड में 24 वें पायदान पर था। इस तरह देखा जाए तो इस बार पाकुड़ का औसतन परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा। वहीं अगर कॉमर्स की बात करें तो इस साल 96.29 फीसदी के हिसाब से 135 छात्रों में से 130 छात्रों ने सफलता हासिल किया है और पाकुड़ जिला को टॉप फाइव में पहुंचाकर इतिहास रचने का काम किया है। वहीं साल 2024 में 94.51 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। उस साल 91 छात्रों ने परीक्षा दिया था और इनमें से 86 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जबकि साल 2023 में 96.84 फीसदी के हिसाब से 95 छात्रों में से 92 छात्रों को सफलता मिली थी। वहीं साल 2022 में 93.81 फीसदी छात्रों में सफलता हासिल किया था और 97 छात्रों में से 91 छात्रों ने सफलता पाई थी। साल 88.61 फीसदी के हिसाब से 79 छात्रों में से 70 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

जिला टॉप 10 में स्थान हासिल करने वाले साइंस के छात्रों की सूची

छात्र का नाम         प्राप्त अंक   अंक प्रतिशत   स्कूल का नाम
  1. तामोजित घोष 467 93.40 प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़िया
  2. प्रिंस देव यादव 466 93.20 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल
  3. राजकुमार दे 463 92.60 मॉडल प्लस टू हाई स्कूल हिरणपुर
  4. संचिता साह 460 92.00 अपग्रेड प्लस टू स्कूल शहरग्राम
  5. गौरव मंडल 455 91.00 प्लस टू हाई स्कूल महेशपुर राज
  6. रामनंदन कुमार साह 451 90.20 मॉडल प्लस टू हाई स्कूल हिरणपुर
  7. मुस्कान सिंह 451 90.20 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  8. सुहाना परवीन 451 90.20 अपग्रेड प्लस टू स्कूल अंजना पाकुड़
  9. खुशी उपाध्याय 448 89.60 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  10. दृश्यमान मंडल 446 89.20 अपग्रेड प्लस टू स्कूल अंजना पाकुड़
  11. प्रिंस मिश्रा 443 88.60 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  12. तन्मय कुमार 443 88.60 पाकुड़ राज्य प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  13. आदित्य राज 441 88.20 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़

जिला टॉप 10 में स्थान हासिल करने वाले कॉमर्स के छात्रों की सूची

छात्रों का नाम         प्राप्त अंक    अंक प्रतिशत       स्कूल का नाम 
  1. कोमल राय 431 86.20 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल
  2. अनुष्का पाल 426। 85.20 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़
  3. जया नियोगी 423 84.60 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़
  4. आर्या कुमारी 419 83.80 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल
  5. मो. नावेद अहमद 415। 83.00 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  6. अजिता चोनरे 415 83.00 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़
  7. साक्षी कुमारी 412 82.40 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  8. रॉकी अंसारी 412 82.40 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  9. अरिजीत मंडल 405। 81.00 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़
  10. तनीषा भगत 403 80.60 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  11. विनीता मंडल 403 80.60 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़
  12. राखी राय 399 79.80 पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़
  13. निशा पाल 397 79.40 जिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments