विज्ञापन

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा।सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह अखंड हरि नाम संकीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम प्रखंड के बासमती गाँव स्थित राधागोविंद मंदिर में शुक्रवार को शुरू हुआ। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता,सीओ औसफ अहमद खां व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने संयुक्त रूप से धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में बीडीओ,सीओ और थाना प्रभारी ने कहा कि हर्ष का विषय है कि ऐसे आयोजनों से आध्यात्म और नैतिकता का संचार होता है। ईश्वर की महती कृपा बरसती रहती है। जन मानस से अपील किया कि भागवत कथा श्रवण कर इसे अपने जीवन में आत्मसात करें ! आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में हमारे समाज,राष्ट्र और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कहा आज रामनवमी का भी पावन अवसर है और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी हो रहा है। कथा वाचक वृंदावन धाम के शिवम कृष्ण जी महाराज के प्रति श्रद्धा व आभार जताते हुए कहा कि सबों का ये प्रयास होना चाहिए कि इनके द्वारा बताए गए अच्छे शब्दों को अपने जीवन में उतारें। कहा कि कथाएँ मन को एकाग्र करते हैं। महाराज जी के द्वारा किए जाने वाले कथा वाचन को संयम और अनुशासन से सुनें। गीता जीवन प्रबंधन को सिखाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कथा वाचक शिवम कृष्णजी महाराज ने अधिकारियों को अंग वस्त्र से किया सम्मानित–
महाराज ने तीनों अतिथियों बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य के अलावे बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालू मौजूद थे।

