Homeपाकुड़संत जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव, बच्चों ने नृत्य...
Maqsood Alam
(News Head)

संत जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव, बच्चों ने नृत्य संगीत व नाटक का मंचन कर मोहा मन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर। संत जेवियर्स स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसे रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट और रोशनी से सुसज्जित किया गया था। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय हांसदा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ स्टीफन राज ने की। विद्यालय के तरफ से समाजसेवी सुमन कुमार को गेस्ट ऑफ हॉनर दिया गया। इसके अलावा फादर स्टेनली (पीसीई दुमका रायगंज प्रोविनेंस), फादर चाको (मीडिया प्रभारी), फादर थॉमस काटर मौजूद थे। अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेयर डांस एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति नृत्य पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। हिंदी नाटक ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया। जिसे सभी ने सराहा। इसके अतिरिक्त योग प्रदर्शन और समूह गान भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा दी। आयोजित समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रकार विद्यालय का वार्षिक समारोह अत्यंत सफल और यादगार रहा। जिसने सभी के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments