Homeपाकुड़पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा
Maqsood Alam
(News Head)

पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा

डीजीएमएस व सीसीएल टीम ने लिया सुरक्षा मानकों का जायजा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अमडापाड़ा। आलूबेड़ा स्थित पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में सोमवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। खदान के ही कैंप में डीजीएमएस और बीसीसीएल से आई निरीक्षण टीम का स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। वहीं सुरक्षा कर्मियों ने टीम का सम्मान मार्च पास्ट तथा गार्ड ऑफ ऑनर से किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा झंडा फहराकर सुरक्षा शपथ लेते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान डीजीएमएस के 125 वर्ष पूरे होने पर जारी हुई थीम सॉन्ग को भी दिखाया गया। फिर जीएम – डब्लूबीपीडीसीएल रामाशीष चटर्जी ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया।
सुरक्षा को लेकर खदान के कर्मियों द्वारा एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा का मंचन किया गया जिसने सुरक्षा का बेहतरीन संदेश दिया। एक खदान कर्मी द्वारा सुरक्षा गीत भी पेश किया गया।इस दौरान खदान में कार्य कर रहे सभी विभाग में सुरक्षा के साथ कार्य करने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।मंच का संचालन अभिलाष कुमार पियूष के द्वारा किया गया। खदान का निरीक्षण डीजीएमएस तथा सीसीएल सेंट्रल जोन के विभिन्न पदादिकारी डॉ के माधव, रावत जीएल धुर्वे, अजय कुमार विश्वकर्मा , सूरज प्रकाश वर्मा, प्रताप चंद्र साहू, आलोक कुमार आलोक, ओमप्रकाश की संयुक्त टीम ने किया। टीम के अधिकारियों ने खदान में अपनाई जा रही सुरक्षा मानकों तथा कार्यशैली की सराहना की। मौके पर डब्लूबीपीडीसीएल के खान प्रबंधक महेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सी के घोष, वेलफेयर ऑफिसर देवाशीष भुई तथा बीजीआर से गुर्रम वेंकट नारायण, पीवी शिवचंद्रा,क्षचंद्रशेखर,मोहन रेड्डी, तथा अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments