समाचार चक्र संवाददाता
विज्ञापन

पाकुड़। जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) राजेश कुमार एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान में बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदा एक हाईवा को जब्त किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि डीएमओ के साथ छापेमारी कर एक बिना माइनिंग चालान के चिप्स लदा हाईवा ट्रक को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि हाईवा संख्या जेएच 16 जे 0663 को पकड़ा गया है। इस मामले में हाईवा मालिक, चालक एवं अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




