पूर्णेन्दु कुमार बिमल@समाचार चक्र
पाकुड़िया । भाजपा स्थापना दिवस पर पाकुड़िया मंडल में भाजपाई द्वारा गुरुवार को हर बुथ पर पार्टी का झंडा फहराया गया। वहीं बीचपहाड़ी शक्ति केंद्र पर प्रभारी सह पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने बुथ संख्या 229 पर पार्टी का झंडा फहराया।
मौके पर पंचायत अध्यक्ष लालबाबु मिर्धा, करनेल मुर्मू, शिवधन मुर्मूं, श्रीतन मरांडी, सोमेश मुर्मू, शिवजतन मुर्मू, मेरी हेंब्रम एवं बुथ कमिटि के सदस्य उपस्थित थे। पूर्व विधायक सुफल मरांडी अपने छोटे से संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिए गए मार्गदर्शन में पार्टी में कार्य करके उन महापुरूषों के सपनों को मूर्तरूप देने की जरूरत पर बल दिया। कार्यकर्ताओं को अगामी लोकसभा चुनाव में एकजुटता से कार्य करने की बातों को दोहराते हुए पार्टी उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी कार्यकर्ता एकत्रित रूप से पार्टी स्थापना दिवस पर सुबह 9:00 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभीभाषण भी सुना।