Homeपाकुड़जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए...
Maqsood Alam
(News Head)

जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित है भाजपा- अशोक भगत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। भाजपा संगठन और सरकारों ने बार-बार इस भाव को धरातल पर उतारा है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, सपन दुबे भी मौजूद थे। पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। यह बताता है कि झारखंड का जनजाति समाज,यहां की भाषा संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बसता है। यह जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है। इसके पूर्व भी भाजपा की सरकार ने ही श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। अलग राज्य गठन की तिथि भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को ही निर्धारित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत जी ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार झारखंड के अमर बलिदानी महापुरुषों, योद्धाओं की सोच के अनुरूप झारखंड राज्य का विकास चाहती है।जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, भाषा संस्कृति, परंपरा का सम्मान चाहती है। अटल जी की सरकार ने ही केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए। उन्होंने कहा कि संथाली भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही। गरीब कल्याण केलिए चलाई जा रही योजनाओं में आदिवासी समाज की बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जनजाति गांवों और समाज की उन्नति के लिए मोदी सरकार ने 24 हजार करोड़ पीएम जन मन योजना प्रारंभ की है। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई केलिए एकलव्य आवासीय विद्यालय योजना का विस्तार किया है। मोदी सरकार में झारखंड सहित पूरे देश के अनेक प्रतिभावान व्यक्तित्व को चुन चुन कर पद्म सम्मान से सम्मानित किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments