Homeपाकुड़कुलापहाड़ी के डीलर सद्दाम शेख पर धोखे से अपने दुकान से टैग...
Maqsood Alam
(News Head)

कुलापहाड़ी के डीलर सद्दाम शेख पर धोखे से अपने दुकान से टैग कराने का लगाया आरोप, कार्डधारियों ने कहा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

पूर्व के डीलर से ही चाहिए राशन, नहीं तो होगा आंदोलन

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के लगभग 200 से भी ज्यादा लाभुक कुलापहाड़ी गांव के राशन डीलर सद्दाम शेख की शिकायत लेकर गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम उनके कार्यालय में आवेदन दिया। लाभुकों ने आरोप लगाया कि कुलापहाड़ी गांव के सद्दाम शेख ने गुपचुप तरीके से उनका नाम अपने दुकान से टैग करा दिया है। लाभुकों को पहले संग्रामपुर के डीलर मो. शाम मोहम्मद शेख और मुश्ताक शेख से अनाज मिलता था। दोनों डीलर के दुकान से वर्षों से नियमित रूप से अनाज लेते रहे। दोनों डीलर ने कभी किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं दिया। अचानक हम लाभुकों को पता चला कि हमें संग्रामपुर पंचायत के कुलापहाड़ी गांव के डीलर सद्दाम शेख के दुकान से जोड़ दिया गया है। इससे हम लाभुकों में निराशा है। लाभुकों का कहना था कि सद्दाम शेख की काफी शिकायतें हैं। उनके द्वारा लाभुकों से गलत बर्ताव किया जाता है। नियमित रूप से अनाज वितरण भी नहीं करते हैं। पूर्व में कई बार प्रशासन सद्दाम शेख के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी हैं। अनाज कालाबाजारी का आरोप लगता रहा है। इसलिए लाभुकों में कहीं-न-कहीं इन बातों का डर सता रहा है। लाभुकों का साफ कहना है कि मो. शाम मोहम्मद शेख और मुश्ताक शेख से ही राशन लेना है। लाभुकों का आरोप है कि सद्दाम शेख ने उन्हें धोखे में रखकर दूसरे काम के बहाने कागज में हस्ताक्षर और टीप निशान लिया था। इसी का गलत इस्तेमाल कर कार्डधारियों को अपने दुकान से टैग करा दिया है। इस बात का पता चलने पर पंचायत में ही लाभुकों ने बैठक भी बुलाई। जिसमें मो. शाम मोहम्मद शेख के 88 और मुश्ताक शेख के 115 लाभुकों ने हिस्सा लिया। लाभुकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराएंगे। इसी निर्णय पर गुरुवार को शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे। अब देखना यह है कि लाभुकों की शिकायत पर कब तक कार्रवाई होती है। लाभुकों की मांग पर पहल होता भी है या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल सद्दाम शेख के प्रति लाभुकों में नाराजगी साफ दिखाई दे रहा है। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो लाभुकों आंदोलन कर सकते हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments