मुखिया ने गरीबों में वितरण के लिए वार्ड सदस्यों को मुहैया कराया कंबल

0
45

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत ईशाकपुर पंचायत भवन में मुखिया मिनोती देवी ने बुधवार को वार्ड सदस्यों को कंबल मुहैया कराया। ये कंबल सभी 18 वार्डों में जरुरतमंदों के बीच वितरण किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी एहदीन शेख मुख्य रूप से मौजूद थे। मुखिया मिनोती देवी ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। ताकि उन्हें ठंड से थोड़ी राहत मिल सके। मुखिया ने बताया कि पंचायत में कुल 18 वार्ड सदस्य हैं। उन्हीं वार्ड सदस्यों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराए गए कंबल सही जरूरतमंद को मिले, इस बात का ध्यान रखना है। प्रत्येक सदस्यों को विशेष तौर पर दिशा निर्देश भी दिया गया है। वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी एहदीन शेख ने मुखिया मिनोती देवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर लाभुकों को कंबल दिलाने के लिए मुखिया ने वार्ड सदस्यों को कंबल उपलब्ध कराया। निश्चित रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिलाने के लिए मुखिया मिनोती देवी हमेशा तत्पर रहती है। मौके पर 13 नंबर वार्ड सदस्य हबीबुल रहमान, 17 नंबर वार्ड सदस्य मुस्लिम शेख, 18 नंबर वार्ड सदस्य अलहाज शेख, 16 नंबर वार्ड सदस्य अमबेरा बीवी, 8 नंबर वार्ड सदस्य अख्तरा बीवी, एहदीन शेख जुनियर, मुखिया प्रतिनिधि उस्मान गनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here