Homeपाकुड़अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अस्थाई दुकानों को हटाया
Maqsood Alam
(News Head)

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अस्थाई दुकानों को हटाया

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर में अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। रेलवे फाटक के आस-पास एवं पूर्वी ओर सड़क किनारे अतिक्रमण कर चलाई जा रही अस्थाई दुकानों को हटाया गया। अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद के पदाधिकारी भी कार्रवाई में मौजूद रहे। अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने बताया कि पूर्व में माइकिंग कर लोगों से दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण कर दुकान चलाया जा रहा था। जिसे हटाने का काम किया गया। आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इधर बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारियों की टीम को देखते ही अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तो प्रशासन से समय भी मांगा। लेकिन प्रशासन की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि जब पूर्व से ही बार-बार हटाने को कहा जा रहा था, तो क्यों नहीं हटाया। अब कोई बात नहीं सुनी जाएगी। अतिक्रमण करने वालों को आखरी चेतावनी दी जाती है कि आगे से इस तरह का काम नहीं करें। अन्यथा प्रशासन की कार्रवाई झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments