Homeपाकुड़द्रोणा किड्स स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने दिखाई...
Maqsood Alam
(News Head)

द्रोणा किड्स स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित द्रोणा किड्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। नृत्य व मार्शल आर्ट में छात्रों मनमोहक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। अलग-अलग कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा खुब दिखाई। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया गया। मिश्रा फाउंडेशन के सचिव निरंजन मिश्रा ने शान से तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन से पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में मिश्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष नलिन मिश्रा, प्रिंसिपल और सभी शिक्षिकाओं तथा कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments