Homeपाकुड़सिटी अकादमी का रंगारंग उद्घाटन,समाजसेवी लुत्फल हक ने की शिरकत
Maqsood Alam
(News Head)

सिटी अकादमी का रंगारंग उद्घाटन,समाजसेवी लुत्फल हक ने की शिरकत

समाजसेवी लुत्फल हक ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर दिया जोर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। बैंक कॉलोनी स्थित सिटी अकादमी का विधिवत उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति लुतफल हक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों की तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साहपूर्ण माहौल में डूब गया। समारोह के दौरान अकादमी में नामांकन कर चुके अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। संस्थान में उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक संसाधन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि लुत्फ़ल हक ने अपने संबोधन में कहा कि सिटी अकादमी युवाओं के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक साबित होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस मौके पर जावेद अख्तर ने कहा कि अकादमी की इस शाखा के माध्यम से अभ्यर्थियों को नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी प्राथमिकता में इसे शामिल कर गर्व महसूस करेंगे। मंच का संचालन निदेशक मो० हैदर अली ने किया. कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। बता दें कि सिटी अकादमी का उद्घाटन केक काटकर किया गया। यह भी बताना जरूरी होगा कि सिटी ट्रेनिंग सेंटर में 60 बच्चों को मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा समाजसेवी लुत्फ़ल हक़ के सौजन्य से दिया जा रहा हैं।

उन गरीब बच्चों का हाल चाल भी जाना। पूछा कि किसी तरह का कोई दिक्क़त तो नहीं है।वहीं कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर जो पाकुड़ के लिए काम करते हैं, पांच इन्फेलूंसर को अवार्ड भी दिया गाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments