समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। कांग्रेस ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर ही 28 जून को पाकुड़ में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया है।कांग्रेस ने शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के द्वारा पूरे झारखंड में पिछले करीब डेढ़ महीने से संविधान बचाओ रैली किया जा रहा है। जिसका पाकुड़ में 28 जून को समापन होना था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के शिरकत करने की खबर थी। इसी बीच शिबू सोरेन के खराब स्वास्थ्य की वजह से पार्टी ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने सोशल मीडिया पर आम जनता से संबोधित करते हुए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारी पूरी कर चुकी थी। इसी बीच गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक खबर मिली। इसलिए पार्टी ने कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि प्रदेश में सरकार में हम गठबंधन में है और हमें गठबंधन का फर्ज निभाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी और मैं व्यक्तिगत रूप से भी शिबू सोरेन जी का सम्मान करता हूं। पूरे झारखंड में शिबू सोरेन जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। मैं भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आशा करता हूं कि गुरुजी जल्द स्वास्थ्य होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में संविधान बचाओ रैली के आयोजन की नई तिथि का ऐलान जल्द होगा। उधर प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक ने कहा कि पाकुड़ की जनता से खेद प्रकट करते हुए कहना चाहता हूं कि शिबू सोरेन जी की तबीयत बहुत अच्छी नहीं है। उनका हम सभी सम्मान करते हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कांग्रेस पार्टी का जो कार्यक्रम 28 जून को होना था, गुरु जी के स्वास्थ्य की वजह से ही स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए पाकुड़ की आम जनता से हम क्षमा प्रार्थी हैं। उम्मीद करता हूं जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन होगा। आलाकमान से दिशा निर्देश मिलते ही कार्यक्रम के आयोजन में जुट जाएंगे। मैं कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध करता हूं कि हम सभी मिलकर गुरु जी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करेंगे और उम्मीद करेंगे कि जल्द ही स्वास्थ्य होकर लौटेंगे।
