Homeपाकुड़कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं करती हैं, मोहब्बत बाँटने का काम करता...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं करती हैं, मोहब्बत बाँटने का काम करता हैं-तनवीर आलम

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

सामचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़-कोई भी पार्टी संगठन से चलता हैं.उसके लिए ग्रास रूट पर काम करना होगा.संगठन को मजबूत करने के लिए एक स्पष्ट मिशन और उद्देश्य निर्धारित करें,ग्राम स्तर के कार्यक्रताओं के बीच तालमेल और सम्पर्क बढ़ाएं.उपरोक्त बातें कांग्रेस प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा 2026 में बहुत सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. देश में जो माहौल बनाए जा रहे हैं उस माहौल को मोहब्बत से जितना हैं.नफ़रत की राजनीति कांग्रेस नहीं करती हैं.उन्होंने कहा भाजपा ने जिस तरह देश की हालत बना दी हैं वह किसी से नहीं छुपा हैं. गरीबों को रोजगार देने वाली महत्वपूर्ण योजना मनरेगा योजना को केंद्र की मोदी सरकार ने बंद कर दिया है. जिससे गांव के लाखों करोड़ों मजदूरों को कैसे रोजगार मिले अब चिंता सताने लगी हैं. केंद्र सरकार ने अब जी राम जी योजना की घोषणा की है.योजना का नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला. यूपी में योगी सरकार ने स्टेशन और शहर का नाम बदलने लगा,क्या नाम बदल देने से लोगों को रोजगार मिल जाएगी. नफरती विचारधारा के लोगों को उर्दू नाम से नफरत हैं.उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से सावधान और सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हैं तभी नफरती विचारधारा खत्म हो पायेगा.मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक, असद हुसैन,तस्लीम आरिफ बुलेट,सलीम शेख, प्यारुल इस्लाम, दिलदार हुसैन, ग़ुलाम अहमद, सेमीनुल इस्लाम, आमिर हमजा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

polytechnic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments