Homeपाकुड़कांग्रेस ने शुरू की वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ताओं में...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस ने शुरू की वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन से बुधवार को वोट कर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गर्म जोशी और उत्साह के साथ शुरू किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद ने अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर तथा पाकुड़ विधायक निसात आलम ने हस्ताक्षर अभियान को गति देने का काम किया। कांग्रेस भवन में चस्पा किए गए वोट कर गद्दी छोड़ के बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया गया। अभियान के बैनर में सबसे पहले डॉ सिरिवेला प्रसाद ने हस्ताक्षर किया। इसके बाद झारखंड प्रदेश सह प्रभारी शहजादा अनवर एवं विधायक निसात आलम ने हस्ताक्षर कर अभियान को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

polytechnic

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार दास, शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, रामविलास महतो, मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, जिला महासचिव अर्धेंदु शेखर गांगुली आदि ने अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर किया। इससे पहले आईएनसी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने विधायक निसात आलम की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर बैठक किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी के निर्देश पर देश भर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। देश भर में पांच करोड़ हस्ताक्षर संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।झारखंड में भी अभियान को चलाया जाना है। इसकी शुरुआत आज पाकुड़ से कर दिया गया। पूरे झारखंड में 25 लाख हस्ताक्षर कलेक्ट करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के जरिए वोट चोरी कर जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर रहा है। देश के संविधान पर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के मामले को पूरे तथ्य और सबूत के साथ देश के सामने रखने का काम किया।

किस तरह भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ सांठगांठ कर वोट चोरी कर सत्ता भोग रहा है, राहुल गांधी जी ने इसका पर्दाफाश करने का काम किया है। पूरे देश में वोट चोरी को लेकर आक्रोश का माहौल है। देश की जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति रोष व्याप्त है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने वोट चोरी को लेकर देश को जागरूक करने का काम किया। कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र और बिहार के कुछ हिस्सों में वोट चोरी के मामले को पूरे सबूत के साथ देश के सामने रख दिया। कांग्रेस पार्टी इस बात को राष्ट्रपति के सामने रखना चाहती है कि वोट चोरी के मुद्दे पर देश की जनता किस कदर आक्रोशित हैं। इसलिए पार्टी ने एक कैंपेन चलाया। झारखंड में भी इस कैंपेन को चलाया जाना है। पूरे झारखंड में 25 लाख हस्ताक्षर संग्रह करना है। पाकुड़ जिले से इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस जोश-खरोश के साथ हमारे नेता और कार्यकर्ता कैंपेन से जुड़ रहे हैं, निश्चित रूप से हम लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments