Homeपाकुड़कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का शनिवार को पाकुड़ में जोरदार स्वागत हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पाकुड़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का गुलदस्ता एवं विशालकाय फूल माला से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे। वहां मौजूद कांग्रेसियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मंच में विशालकाय फूल माला से गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत करने वालों में प्रदेश स्तर के स्थानीय नेताओं के साथ साहिबगंज और पाकुड़ जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन

Drona

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments