सागर@समाचार चक्र
लिट्टीपाड़ा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय धरमपुर में देश के महान सपूत के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार,बीडीओ संजय कुमार व हिरणपुर बीडीओ दिलीप टुडू द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित व नेताजी के प्रतिमा पुष्प माला अर्पित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेकॉर्डिंग डांस, देश भक्ति पर संथाली व पहड़िया भाषा मे नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा नेताजी के जीवनी पर लघु नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावक व अधिकारियो का मन आह्लादित कर दिया। इसके अलावा चित्रांकन, क्विज प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बच्चो ने मिस्र का पीरामिड प्रस्तुत किया। जिसमें विजय प्रतिभागी बच्चो को एसडीओ व डीएसई ने पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन शशि कपूर साहा ने किया। वहीं आयोजन में विद्यालय के प्रधान शिक्षक सोभान सोरेन ने अहम भूमिका अदा किया। मौके पर बीईईओ अमिताभ झा, बिमुक्ता कुमार, हिमांषु कुमार,सुभम कुमार व वरुण रजक, कमल टुडू, अमित कुमार साहा, मलोती टुडू ने भी कार्यक्रम में सहयोग किय।
