Homeपाकुड़डीसी-एसपी ने हिंसा प्रभावित इलामी व तारानगर गांव का किया दौरा
Maqsood Alam
(News Head)

डीसी-एसपी ने हिंसा प्रभावित इलामी व तारानगर गांव का किया दौरा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल एवं एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलामी और तारानगर गांव का दौरा किया। दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद स्थिति का जायजा लिया। तारानगर उल्लुपाड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से बातें की। दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर शांति बहाली पर जोर दिया। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। किसी भी घटना पर कानून को हाथ में नहीं लेकर उसकी सूचना प्रशासन को देने को कहा। वहीं डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की घटना होने पर प्रशासन को तुरंत सूचना दें। कानून को अपने हाथ में ना लें। उल्लेखनीय है कि फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर अलग-अलग दो समुदाय के दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। यही विवाद सांप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गया। जिसमें तोड़फोड़, लूट और पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसमें पुलिस की दो वाहनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के दो अधिकारी भी चोटिल हो गए। प्रशासन की सुझबुझ और बुद्धिजीवियों के प्रयास से मामला को शांत कराया गया। हालांकि प्रशासन को इलामी और तारानगर के साथ-साथ नवादा गांव में निषेधाज्ञा लागू करना पड़ा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments