Homeहिरणपुरझारखंड में फिर बनेगी गठबंधन की सरकार- दिनेश मरांडी
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड में फिर बनेगी गठबंधन की सरकार- दिनेश मरांडी

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

राधेश्याम @समाचार चक्र

हिरणपुर। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार विकास की ओर अग्रसर है। आमलोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार की लोकप्रियता देख भाजपा में खलबली मची हुई है। पर आनेवाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः गठबंधन की सरकार बनेगी। यह बातें बुधवार को लिट्टीपाड़ा अंतर्गत डुमरिया मेला मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश मरांडी ने कही। बैठक में हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के उत्थान व विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल में लाई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बेघरों को अबूआ आवास, सर्वजन पेंशन के तहत सभी वृद्ध लोगों को लाभ सहित कई योजनाओं को धरातल में संचालित किया गया है। पर भाजपा हेमंत सोरेन सरकार की जनहित योजनाओं को रोकने का कुप्रयास करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन, साइमन मरांडी आदि ने लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण किया। झामुमो पार्टी की स्थापना की। झामुमो कार्यकर्ता संगठित व समर्पण के भाव से कार्य रह रहे है। बीते लोकसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से जीत दिलाया। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। पार्टी में सभी अग्रज कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दी जाती है। जो हमारे अभिभावक स्वरूप है। आपसी द्वेष भूलकर हम पार्टी को लेकर एक सूत्र में बंधे हुए है। सिद्धो-कान्हू सांस्कृतिक मेला को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 50 वर्षो से यह मेला आयोजित होते आ रहा है। संभवत 20 सितंबर के पूर्व वृहत रूप से मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक को उप प्रमुख अब्दुल गनी, प्रसाद हांसदा, मोनू हेंब्रम, तनवीर अली, सामुएल मुर्मू, रावण सोरेन, नसीम अंसारी, मानिक मरांडी, नूर हुसैन, अब्दुल रसीद, सुलेमान हांसदा आदि ने भी किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को हरा रंग का गमछा भी वितरण किया गया। इस अवसर पर दशरथ भगत, जब्बार अंसारी, मुमताज अंसारी, मो. बदरुल, कुबराज बेसरा, गोपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments