Homeपाकुड़जिला प्रशासन की दनादन कार्रवाई, पत्थर कारोबारियों में हड़कम्प!
Maqsood Alam
(News Head)

जिला प्रशासन की दनादन कार्रवाई, पत्थर कारोबारियों में हड़कम्प!

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ शुक्रवार को उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालपहाड़ी स्थित सीबी स्टोन, जीएलदास कम्पनी के क्रशरों का निरीक्षण किया एवं मौक़े पर स्टॉक रजिस्टर की माँग की गई। जिसे कंपनी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। सीबी स्टोन के क्रशर को तत्काल रूप से सीलबंद कर दिया गया है एवं संचालन बंद करने हेतु निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

खपड़ाजोला स्थित एमएमसी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया है जिसे जाँच हेतु रखा गया है।

मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, पाकुड़ अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं माइनिंग इंस्पेक्टर पिंटु कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments