Homeपाकुड़विधायक के प्रयास से स्वास्थ्य सहियाओं को एकमुश्त मिला बकाया मानदेय
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक के प्रयास से स्वास्थ्य सहियाओं को एकमुश्त मिला बकाया मानदेय

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़िया। झारखंड के प्रत्येक स्वास्थ सहिया के खाते में 24,000 रुपए बकाया मानदेय के रूप में भेजे गए। पिछले 14 महीने से अधिक समय से बकाया मानदेय को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बाद सरकार ने 1 साल का बकाया एकमुश्त देने का निर्णय लिया था। झारखंड के साथ-साथ महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड के स्वास्थ सहियाओं ने एक साल का बकाया मानदेय राशि मिलने पर महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी का आभार जताया। ज्ञात हो कि बजट सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा में सहियाओं के मानदेय का मुद्दा विधानसभा पटल पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने जोरदार ढंग से रखा था। विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में 2,500 रुपए मिलते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को सिर्फ 2,000 रुपए मिलते हैं। उनका कहना था कि काम के हिसाब से यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सहिया अक्सर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी रहती हैं। कोरोना काल में इन लोगों ने काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जाना चाहिए था। उसी दिन विधानसभा मे बजट सत्र के दौरान सरकार ने एकमुश्त राशि स्वास्थ सहियाओं को देने की घोषणा की थी। जो मानदेय राशि अब स्वास्थ सहियाओं को मिल चुका है। मानदेय राशि मिलने से स्वास्थ सहिया काफी खुश नजर आ रहे है और विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments