Homeपाकुड़पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व फावड़ा से बेहरमी से पिटाई कर स्कूल...
Maqsood Alam
(News Head)

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व फावड़ा से बेहरमी से पिटाई कर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की कर दी हत्या

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहटी पूर्वी पंचायत के कांकड़बोना गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7:30 बजे के आसपास दर्जन भर लोगों ने मिठू नामक युवक को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दिया। पत्थर, फावड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। उसे नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। बता दें कि पूर्व में कई बार इसी कांकड़बोना गांव में बमबाजी की घटना हुई थी। मृतक युवक को बम से हमला कर मारने की कोशिश की गई थी। पूर्व में हुए बमबाजी की घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में केस भी दर्ज हुआ था। इधर शनिवार की शाम मिठू पंखे की मरम्मत कराने के लिए जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने जामतल्ला ब्रिज के पास उसे पकड़ लिया और पकड़ते ही बेरहमी से मारपीट करने लगा। मारपीट कर रहे लोगों से मिठू ने खुद को बचाने की खूब कोशिश की। लेकिन दर्जन भर लोगों के सामने बेबस होकर पीटता चला गए। मिठू के साथ मारपीट कर रहे लोगों ने तब तक लात घुसे, पत्थर, कुल्हाड़ी और फावड़े से वार करता रहा, जब तक कि वह बेसुध होकर गिर नहीं पड़ा। अचेत स्थिति में छोड़कर तब भागे, जब लोगों की भीड़ जमा हो गई और मिठू के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मिठू को मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुखिया रफीजुद्दीन शेख भी खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बताया गया कि मिठू उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकडबोना में प्रबंध समिति का अध्यक्ष भी था।

पूर्व के हमले में बच गया था मिठू, छह लोग हुए थे घायल

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 22 जुलाई 2023 (शनिवार) को भी कांकड़बोना गांव में मिठू शेख को निशाना बनाकर बमबाजी किया गया था। अपराधी किस्म के लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकड़बोना के दीवार पर बमबाजी की शुरुआत की थी। उस वक्त मिठू ने स्कूल से भागकर जान बचाई थी। इसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक लगातार बम फोड़ते हुए गांव में दहशत फैला दिया था। इस दौरान बमबाजी में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उसी दिन घटना से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लिया था। कांकड़बोना से सटा जामतल्ला गांव के कुछ अपराधी एक बाल्टी में एक दर्जन से अधिक जिंदा सुतली बम लेकर कांकड़बोना गांव स्थित स्कूल के पास पहुंचे थे। उक्त लोगों ने उसके रिश्तेदार के घर पर आधा दर्जन से अधिक जिंदा बम फोड़ दिया। बम फटते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गया। इस घटना में एक बच्ची सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल में मुदासेर शेख 23 वर्ष, राहीजोद्दीन शेख 35 वर्ष, मारजीना बीबी 36 वर्ष, मासबीरा खातुन सात वर्ष, सुकोदा बीबी, रेनू बीबी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस घटना स्थल से सभी घायल को ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया था।घायल लोगों के परिजनों ने बताया था कि झिकरहटी पंचायत के जामतल्ला गांव में 22 जुलाई 2023 की घटना से एक महीने पूर्व दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। मामला मुफस्सिल थाना तक पहुंचा था। मामले में उसी पंचायत के कांकड़बोना मध्य विद्यालय के अध्यक्ष मिठू शेख एक पक्ष का सहयोग कर रहे थे। घायल परिजनों के मुताबिक मिठू शेख को ही मारने के लिए जामतल्ला गांव से आनजामुल शेख, कौशर शेख, लाखफर शेख, रेसफुल शेख, आसराफुल शेख, मुदास शेख एक बालटी में एक दर्जन से अधिक बम लेकर स्कूल के पास पहुंचे थे। मिठू शेख के नहीं मिलने पर उसके रिश्तेदार के घर पर ही बम फोड़ दिया था। बम की आवाज से पूरा गांव दहल गया। घटना के बाद सभी आरोपी पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए थे।

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

उस दिन बमबाजी मामले में सात लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका था। आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 504 एवं 506 के तहत कांड संख्या 155/2023 दर्ज किया गया था। ‌ तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने एक अभियुक्त जामतल्ला गांव के लाल मोहम्मद शेख (पिता- अमजद शेख) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments