समाचार चक्र संवाददाता
विज्ञापन
पाकुड़-सदर ब्लॉक के तारानगर पंचायत अंतर्गत अनुपानगर से लखिनारायणपुर मुख्य सड़क का निर्माण बहुत जल्द होगा.इसके लिए कांग्रेस के युवा नेता तनवीर आलम ने मंगलवार को आयोजित जनसभा में घोषणा की हैं.उन्होंने कहा पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और वर्तमान विधायक निशात आलम ने जनता से जो वायदा किया था अब बहुत जल्द पूरा हो जायेगा. उन्होंने बताया की अनुपानगर-लखिनारायणपुर तक एक भी सड़क नहीं हैं.आने जाने वालों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं.यहाँ तक निजी धानी जमीन के कारण कोई सड़क निर्माण के लिए जमीन नहीं दे रहे थे.वहीं तनवीर आलम के पहल पर जमीन मालिक रय्यत से अलग अलग वार्ता कर जमीन देने पर राजी हो गए.
विज्ञापन
गांव वालों का सपना होगा साकार…
तनवीर आलम ने पत्रकारों को बताया की सड़क निर्माण हो जाने से गांव वालों का सपना साकार हो जायेगा.एक पक्की सड़क का मतलब है बच्चों का स्कूल समय पर पहुँचना,
बीमार व्यक्ति का तुरंत अस्पताल पहुँचना,
गाँव की फसल का सही दाम पर बाजार पहुँचना
दूध,सब्जी,फल बर्बाद न होना,नौजवानों को शहर जाने-आने की सुविधा और रोजगार के नए रास्ते खुलना, गाँव में दुकान, क्लिनिक,बैंक की शाखा खुलने की संभावना,और सबसे बड़ी बात गाँव वालों का आत्मसम्मान लौटना.
जब पहली बार गाँव में चार चक्का वाहनों की आवाज गूँजती है,उस दिन आँखों में आँसू और चेहरे पर मुस्कान एक साथ आते हैं।तनवीर आलम ने बताया की पूर्व मंत्री आलमगीर आलम साहब और मां निशात आलम का सपना था की अनुपानगर से लखिनारायणपुर तक सड़क निर्माण हो जाने से यहाँ के लोगों की स्थिति में सुधार होगा और रोजगार सृजन के रास्ते खुलेंगे. बहुत जल्द सपना साकार हो जायेगा.सपना नहीं,अब हक़ीक़त बनाने का वक़्त की घड़ी है.
महिला और बच्चे तनवीर आलम का एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे….
युवा नेता तनवीर आलम कुशमानगर से पैदल मार्च करते हुए अनुपानगर जब नदी के किनारे पगडंडी से चल रहे थे तो महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे युवा नेता को देखने, एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. युवा नेता तनवीर आलम ने जब महिलाओं से पूछा क्या आप मुझे जानती हैं ? तो महिलाओं ने झट से जवाब दिया आपको जानते ही नहीं पहचानते भी हैं.आप हमलोगों के नेता हैं और वोट भी आपको दिया हूँ. यह बात सुनकर तनवीर आलम गदगद हो गए.
कौन कौन थे मौजूद…
जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक़, मीडिया प्रभारी प्यारुल इस्लाम, नसीम आलम,मौलवी अनवारुल हक, फिरोज आलम,मुखिया प्रतिनिधि अजमल हुसैन आदि मौजूद थे.



