Homeपाकुड़चुनाव अवधि में कोई भी पदाधिकारी या कर्मी बिना अनुमति के जिला...
Maqsood Alam
(News Head)

चुनाव अवधि में कोई भी पदाधिकारी या कर्मी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे-डीसी

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक पदाधिकारी (एआरओ), उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) सहित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जानकारी दिया कि नगर निकाय चुनाव 2026 के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। इसके आलोक में उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सभी कोषांगों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आज ही आंतरिक बैठक आयोजित करने, आवश्यक सामग्री की सूची समय पर उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक कोषांग को अपना-अपना चेकलिस्ट तैयार रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान कोई भी पदाधिकारी अथवा कर्मी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 30 जनवरी को सभी कोषांगों की क्रमवार समीक्षा की जाएगी। प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाजार समिति परिसर में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि निर्वाचन कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। वहीं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गाइडलाइंस को भली-भांति पढ़कर समझना आवश्यक है। साथ ही, निर्वाचन की घोषणा से लेकर मतदान की तिथि तक शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु सर्विलांस टीम द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी। बैठक के अंत में अधिकारियों से आपसी समन्वय, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने की अपील की गई। ताकि नगर निकाय चुनाव 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन

polytechnic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments