Homeपाकुड़ईद-उल-जुहा का त्यौहार आज, कड़ी सुरक्षा में अदा होगी विशेष नमाज
Maqsood Alam
(News Head)

ईद-उल-जुहा का त्यौहार आज, कड़ी सुरक्षा में अदा होगी विशेष नमाज

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। इस्लाम धर्मावलंबियों का त्याग, बलिदान और भाईचारा का महत्वपूर्ण पर्व बकरीद आज यानी शनिवार को मनाया जाएगा। ईद-उल-जुहा यानी बकरीद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व में से हैं और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मस्जिदों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। ईदगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मस्जिद और ईदगाहों में पवित्र ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए सभी कमिटियों ने समय का निर्धारण कर लिया है। तय समय पर मस्जिद और ईदगाहों में सादगी से ईद की नमाज अदा करेंगे। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में ज्यादा ही जोश और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। ईद में पहनने के लिए बच्चों और युवाओं कपड़ों की खास खरीदारी कर रखी है। हालांकि बुजुर्ग वर्ग भी इससे पीछे नहीं है और उनकी ओर से भी खास तैयारी की गई है। वहीं गरीब जरूरतमंद लोगों को भी मदद कर रहे हैं। उन्हें भी ईद की खुशी में शामिल करने का काम किया जा रहा है। गरीब जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी और आम सक्षम लोग भी मदद कर रहे हैं। ईद को लेकर अंतिम दिन शुक्रवार को देर रात तक बाजार में भीड़-भाड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों में दिनभर भीड़ लगी रही। वहीं मीठाई दुकानों में भी काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा टोपी, रुमाल, इत्र और सुरमा की भी खुब खरीदारी हुई। कास्मेटिक दुकानों में भी भीड़ लगी रही। उल्लेखनीय है कि ईद का बाजार एक पखवाड़ा पहले से ही सजने लगी थी। ईद-उल-जुहा नजदीक आते ही लोग तैयारी में जुट गए। ईद को लेकर दुकानदारों ने जहां सामान स्टॉक करने लगा था, वहीं मुस्लिम भाइयों ने खरीदारी भी शुरू कर दिया था। ईद की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी, स्थानीय बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी थी। ईद की तैयारी को लेकर लगभग पंद्रह दिन पहले से ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। विशेष कर कपड़ों के दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुट रही थी। शॉपिंग मॉल से लेकर छोटे बड़े कपड़ों की दुकानों में लोग पहुंच रहे थे। अस्थाई रूप से सजने वाली कपड़ों के दुकानों में भी खरीदारी के लिए लोग आ रहे थे।

ईद जैसे-जैसे नजदीक आई, बाजार में भीड़ भी बढ़ती चली गई। ईद में कपड़ों के अलावा इत्र और सुरमा की भी अच्छी खासी बिक्री होती है। इसकी दुकानें भी सजने लगी थी। इन दुकानों में भी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इत्र और सुरमा के साथ-साथ टोपी रुमाल की भी बिक्री हो रही थी। ईद की खास पहचान माने जाने वाले सेवई की दुकानें भी सज गई थी। लोग सेवई की भी खरीदारी करने लगे थे। ईद की तैयारी लगभग पंद्रह दिन पहले से ही शुरू हो चुका था। जैसे-जैसे दिन बीत रहा था, तैयारी भी जोर पकड़ रही थी। इधर ईद को लेकर प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से तैयारी कर चुकी है। प्रशासन ने जगह-जगह जवानों की तैनाती की तैयारी कर रखी है। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी को भी चौकन्ने कर दिया है। मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा करने को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। प्रशासन की ओर से ईद में सभी समुदायों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

इन जगहों पर पढ़ी जाएगी नमाज

शहर के तांतीपाड़ा ईदगाह, हाटपाड़ा जामा मस्जिद, बड़ी अलीगंज जामा मस्जिद, कालिकापुर जामा मस्जिद, हरिणडांगा बाजार गांधी चौक जामा मस्जिद, नुरी जामा मस्जिद बगान पाड़ा, मध्यपाड़ा छोटी मस्जिद, सोनाजोड़ी मस्जिद, बल्लभपुर सादी मस्जिद सहित अन्य जगहों पर में ईद की नमाज अदा होगी। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मस्जिद रहमानिया आमटोला, मस्जिद काबा सोलागड़िया, मस्जिद अम्बिया सोनाजोड़ी नीचे टोला, ईदगाह जामा मस्जिद तिलभिठा, जामा मस्जिद अब्दुल्लाबीन जफर पीर मोहल्ला हिरानंदनपुर, दारुस्सलाम मस्जिद पृथ्वीनगर, वकफीया मस्जिद रहसपुर मिरकामारी, दारुस्सलाम मस्जिद अंजना, जामा मस्जिद हरिगंज (दक्षिण पाड़ा), बेतुल अजीज मस्जिद चांचकी (पूर्व दक्षिण टोला), वकफीया मस्जिद रहसपुर उत्तरपाड़ा, जामा मस्जिद नवादा मध्य टोला, जामा मस्जिद चंद्रपाड़ा, जन्नातुलबकी जामा मस्जिद नगरनवी, बड़ी जामा मस्जिद मनिरामपुर उत्तर पाड़ा सहित अन्य मस्जिद एवं ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी।

संवेदनशील स्थलों पर होगी विशेष निगरानी

शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद के आयोजन के लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने ऐसे स्थलों को चिंहित किया है। इन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने उन स्थलों को भी चिन्हित किया है, जहां सड़क पर नमाज अदा किए जाने के दौरान विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। कुर्बानी के दौरान विरोध किए जाने की संभावना वाले स्थलों को भी चिन्हित किया है। इन स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन ने बकरीद के अवसर पर ईदगाह, इमामबाड़ा एवं मस्जिदों में या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ को रोकने तथा विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।

जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना

ईद के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है। नियंत्रण कक्ष में आईटीडीए निर्देशक अरुण कुमार एक्का का वरीय प्रभार में मौजूद होंगे। पुलिस अधीक्षक नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त वरीय प्रभारी को जरूरी सहयोग प्रदान करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष जिला मुख्यालय को खैरियत प्रतिवेदन दो-दो घंटे पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।

एक्टिव रहेगा अग्निशमन दस्ता

अग्निशमन दस्ता भी एक्टिव रहेगा। अग्निशमन पदाधिकारी 6 जून की संध्या से ही पर्व की समाप्ति तक अग्निशमन यंत्र और फुल टैंक पानी के साथ तैयार रहेंगे। अग्निशमन कर्मियों को जिला नियंत्रण कक्ष के समीप तैयार रखा जाएगा।

फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश

ईद से पहले पूरे जिले में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। जिले भर में सभी थाना क्षेत्र में शहर और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के जरिए सभी समुदाय से भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

डीसी एसपी ने विधि व्यवस्था का लिया जाएगा

ईद को लेकर डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के कई गांव में जाकर विधि व्यवस्था का जाया जा लिया। पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का भी जायजा लिया गया। इस दौरान सीमा पर बने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी मुआयना किया और तैनात कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments