Homeपाकुड़नप चुनाव को ले नियुक्त किए गए निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी,आज...
Maqsood Alam
(News Head)

नप चुनाव को ले नियुक्त किए गए निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी,आज से शुरू होगा नामांकन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा 27 जनवरी 2026 को नगरपालिका चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी की गई है। इसके आलोक में 28 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन

polytechnic

चुनाव कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अवधि 29 जनवरी से 04 फरवरी तक समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक तय किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा: 05 फरवरी समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक तय है। नाम वापसी की तिथि 06 फरवरी समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन प्रतीक आवंटन 07 फरवरी समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक है। मतदान की तिथि 23 फरवरी समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक तय है।मतगणना की तिथि 27 फरवरी समय पूर्वाह्न 08:00 बजे से तय किया गया है।

नगर परिषद का संक्षिप्त विवरण

नगर परिषद क्षेत्र में कुल वार्ड 21 है, जबकि कुल मतदान केंद्र 42 है। एक मतदान केंद्र वाले भवन 14 है। दो मतदान केंद्र वाले भवन 14 है। इस तरह कुल मतदान भवन 28 है।

मतदाता विवरण

अहर्ता तिथि 01 अगस्त 2024 के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाता 37,033 है। इसमें पुरुष मतदाता 18,356 और महिला मतदाता 18,677 है। तृतीय लिंग के मतदाता नहीं है।

चुनाव संचालन के लिए 16 कोषांगों का गठन

नगरपालिका चुनाव 2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतू कुल 16 कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें नाम निर्देशन सह निर्वाची पदाधिकारी कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, ब्रजगह कोषांग, स्वीप कोषांग सहित अन्य कोषांग शामिल हैं।

निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी (वार्डवार)

अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी जेम्स सुरीन (अपर समाहर्ता), सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद बेदिया (पाकुड़ सीओ), गोपाल कृष्ण कुंवर (कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़) बनाए गए हैं। जबकि वार्ड संख्या 01 से 05 के लिए निर्वाची पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी), सहायक निर्वाची पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू (बीडीओ पाकुड़), विकास कुमार त्रिवेदी (कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़) को बनाया गया है। वहीं वार्ड संख्या 06 से 11 के लिए निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक सिंह (जिला आपूर्ति पदाधिकारी) एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनीता पुरती (डीईओ) एवं मृत्युंजय कुमार (जिला कृषि पदाधिकारी) को बनाया गया है। जबकि वार्ड संख्या 12 से 16 के लिए निर्वाची पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी (उप निर्वाचन पदाधिकारी) एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी नयन कुमार (जिला शिक्षा अधीक्षक) एवं राहुल कुमार (जिला क्रीड़ा पदाधिकारी) बनाए गए हैं। वहीं वार्ड संख्या 17 से 21 के लिए निर्वाची पदाधिकारी साइमन मरांडी (अनुमंडल पदाधिकारी) एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह (कार्यपालक दंडाधिकारी) एवं कांति रश्मि (कार्यपालक दंडाधिकारी) को बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा शहरी क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाएगी।

कौन-कौन थे मौजूद

प्रेस वार्ता में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), जिला पतरिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments