Homeपाकुड़ईद,सरहुल व रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर
Maqsood Alam
(News Head)

ईद,सरहुल व रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर

संवेदनशील स्थानों में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। एसपी निधि द्विवेदी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग (मासिक अपराध गोष्ठी) की। जिसमें विधि-व्यवस्था संधारण एवं गैरकानूनी कार्यों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश दिया। आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी के त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने पर जोर दिया गया। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखने, जुलूस के दौरान ड्रोन से निगरानी रखने, जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक या संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करवाने, पर्याप्त सुरक्षाबल प्रतिनियुक्त करने, जुलूस मार्ग में लटके बिजली के तार, क्षतिग्रस्त खंभे एवं ईट, पत्थर इत्यादि को अविलंब हटवाने तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले उदंड, असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश को अवगत कराते हुए उक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु आदेश दिया गया। एसपी निधि द्विवेदी ने फरवरी में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि 55 कांडों के अपेक्षा कुल 63 कांडों का निष्पादन किया गया। शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा के बाद त्वरित निष्पादन करने हेतू सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया। एसपी ने बताया कि झारखंड सरकार के पुलिस मुख्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए बोलेरो वाहन सभी थाना एवं ओपी को उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व में गस्ती हेतु सभी थाना एवं ओपी को नया मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया गया था। इन वाहनों का उपयाेग कर चोरी, गृहभेदन, छिनतई जैसी घटनाओं के रोकथाम हेतू मुस्तैदी के साथ पेट्रोलिंग तथा सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। अवैध कोयला, पत्थर, बालू के उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने एवं अवैध खनिजों के उत्खनन, भंडारण, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कांड दर्ज कर विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विगत 05 वर्षों में संपत्तिमूलक कांडों में सिद्धदोष अपराधकर्मियों का नाम दागी पंजी में एवं पोक्सो कांड एवं अन्य अपराधकर्मियों का नाम गुंडा पंजी में अंकित कर उनपर सतत् निगरानी रखने हेतु आदेश दिया। लंबित पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लंबित परिवाद इत्यादि को निर्धारित समय के भीतर निष्पादित करने का आदेश दिया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सीमावर्ती थाना एवं ओपी क्षेत्र में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाते हुए सतत् निगरानी रखने का आदेश दिया गया। क्राइम मीटिंग में उपस्थित सभी को एससी-एसटी एक्ट की सभी धाराओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त विषय पर परीक्षा भी लिया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments