Homeपाकुड़सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा आंख का ऑपरेशन- सिविल सर्जन
Maqsood Alam
(News Head)

सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा आंख का ऑपरेशन- सिविल सर्जन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन जल्द शुरू होगा। मोतियाबिंद सहित अन्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि सदर अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन शुरू कराने की दिशा में तेज गति से काम चल रहा है। अस्पताल में बेहतरीन और कीमती मशीनों का इंतजाम किया जा रहा है। डॉ राम प्रसाद यादव सेवा में उपलब्ध होंगे। सिविल सर्जन ने कहा कि हर महीने कम से कम 50 ऑपरेशन का लक्ष्य रखा जाएगा।ताकि साल में कम से कम 600 ऑपरेशन किया जा सके। इससे आंख की बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों को विशेष तौर पर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना ही हमारा मकसद है। आने वाले समय में पाकुड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए मिसाल होगा। इस दिशा में काम चल पड़ा है और व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं गरीब गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करता हूं। हर महीने 500 से 600 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इससे सरकार को एक बड़ी रकम भी रेवेन्यू के रूप में मिलता है। मेरी कोशिश है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था ऊंचाई तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिजेरियन में पाकुड़ जिला पूरे संथाल परगना में पहले पायदान पर हैं। एनीमिया और फाइलेरिया में पूरे देश में नंबर वन है। यह सारी सफलताएं नियमित रूप से जारी रहे, इसलिए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। करोड़ों की राशि से सदर अस्पताल सहित जिले भर में संचालित स्वस्थ केंद्रों को मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एडवांस ऑपरेशन थिएटर से लेकर सारी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। अस्पतालों में गॉलब्लैडर, ट्यूमर, बच्चेदानी का ऑपरेशन आदि बड़े-बड़े ऑपरेशन को भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है। आने वाले समय में इन ऑपरेशनों के लिए और भी बेहतर व्यवस्था स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के भवन का एक और फ्लोर निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है। अगर एक और फ्लोर का निर्माण हो जाता है, तो मरीजों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने कहा कि दातों के इलाज के लिए आधुनिक मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे दांत से संबंधित समस्याओं को एक्स-रे की तरह बारीकी से पता लगाया जा सकता है। इससे डॉक्टर को इलाज करने में सुविधा होगी और मरीज को भी बेहतरीन सेवा उपलब्ध होगा। दंत चिकित्सक डॉ शाहरुख मरीज को बेहतर सेवा दे रहे हैं। कुपोषण को लेकर भी हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। जिन बच्चों के उम्र के हिसाब से वजन कम होते हैं, वैसे बच्चों को यहां रखा जाता है और उन्हें पूरी तरह स्वास्थ्य कर घर भेजा जाता है। इस दौरान ऐसे बच्चों को होने वाले सांसों से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा दिलाया जाता है।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments