Homeपाकुड़डाकबंगला मोड़ से 41.900 किलो गांजा व फरक्का से 760 ग्राम ब्राउन...
Maqsood Alam
(News Head)

डाकबंगला मोड़ से 41.900 किलो गांजा व फरक्का से 760 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, पांच गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

crime reporter

मुर्शिदाबाद। जंगीपुर जिला पुलिस के क्राइम मॉनिटरिंग सेल और शमशेरगंज थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात 41 केजी 900 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के नया डाकबंगला मोड़ के समीप 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर की गई है। एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक ट्रक की चेकिंग में गांजा बरामद हुआ है। इनमें से एक का नाम स्वपन सरकार, दूसरे का नाम मनोज सरकार तथा तीसरे का नाम पिंटू तालुकदार बताया जाता है। ये सभी कोलकाता अलीपुरदुआर जिला के कुमारगंज के निवासी हैं। आईसी सुब्रत घोष ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलीपुरदुआर के तीन व्यक्ति सिलीगुड़ी से एक ट्रक में गांजा लेकर अलीपुरदुआर जाने वाले हैं। इसी सूचना के तहत नया डाकबंगला मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान तीनों को रंगे हाथ पकड़ा गया। तीनों की तलाशी लेने पर 41 केजी 900 ग्राम गांजा बरामद हुए। जो कोलकाता अलीपुरदुआर ले जाने के प्रयास में था।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

इधर फरक्का थाना परिसर में फरक्का एसडीपीओ शेख समसुद्दीन और फरक्का थाना के आईसी नीलोत्पल मिश्र ने एक प्रेसवार्ता में जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक सूचना के आधार पर कोलकाता एसटीएफ के क्राइम मॉनिटरिंग सेल और फरक्का थाना की पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से एक सफल अभियान चलाया गया। जिसमें ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यू फरक्का बैरेज के समीप 12 नंबर मुख्य सड़क के किनारे मालदा की और से आ रहे दो लोगों को रोका गया। दोनों को संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। एक 47 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय एक महिला को रोक कर उसकी तलाशी लेने से दोनों के पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में ब्राउन शुगर बरामद हुआ। दोनों के पास से 760 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए मो. जियाउर रहमान जो मालदह जिला के कलियाचक के दक्षिण लक्षीपुर का निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments